हॉकी टूर्नामेंट : पंजाब को हराकर हॉकी हरियाणा ने जीता ‘इतने’ का इनाम

इस मैच में बेस्ट गोलकीपर का इनाम राउंड ग्लास के फरदीन को दिया गया। बेस्ट डिफेंसिव का अवार्ड हॉकी हरियाणा के रोनी को मिला।

126

ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू मेमोरियल अंडर-14 प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच हॉकी हरियाणा और राउंड ग्लास पंजाब के बीच खेला गया। इसमें हॉकी हरियाणा ने 3-0 से राउंड ग्लास पंजाब के खिलाफ विजय पा ली और पांच लाख का इनाम जीत लिया।

इस तरह दर्ज की जीत
अपराह्न तीन बजे शुरू हुए फाइनल मैच में नौवें मिनट में ही हाकी हरियाणा की टीम ने पहला गोल कर दिया। इसके बाद दोनों ही टीमें गोल के लिए पसीने बहाती रही। कई बार गोल होते-होते बच गये। 39 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला चलता रहा। इसी बीच 48वें मिनट में हाकी हरियाणा की टीम ने एक गोल पुन: मारकर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली। राउंड ग्लास पंजाब की टीम अभी बराबरी करने की सोच ही रही थी कि 59वें मिनट में हॉकी हरियाणा ने पुन: एक गोल दाग कर तीन-0 से विजय हासिल कर ली और पांच लाख का इनाम अपने नाम कर लिया।

इस मैच में बेस्ट गोलकीपर का इनाम राउंड ग्लास के फरदीन को दिया गया। बेस्ट डिफेंसिव का अवार्ड हॉकी हरियाणा के रोनी को मिला। वहीं बेस्ट हाफ का खिताब यूपी ग्रेस के जैनुल को मिला। विजेता टीम को पुरस्कृत करने के अवसर पर अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल और खेल निदेशक आरपी सिंह मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.