सीनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए ‘इन’ हॉकी खिलाड़ियों का चयन!

चुने गए 60 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्किट में अपने हालिया प्रदर्शन के दम पर अपना स्थान अर्जित किया है।

155

हॉकी इंडिया ने 30 दिसंबर को भारतीय खेल प्राधिकरण, बेंगलुरु में 3 जनवरी 2022 से शुरू होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 60 खिलाड़ियों की घोषणा की।

खिलाड़ियों का चयन हाल ही में समाप्त हुई 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप पिंपरी चिंचवाड़ 2021, 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021, कोविलपट्टी, तमिलनाडु और अन्य हॉकी इंडिया द्वारा स्वीकृत घरेलू आयोजनों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस सूची में जूनियर और सीनियर मेन्स कोर ग्रुप दोनों के रिटेन किए गए खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें हाल के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। एफआईएच प्रो लीग 2022 मैचों की तैयारी से पहले इस 60 सदस्यीय सूची को 33 खिलाड़ियों तक कम कर दिया जाएगा।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने दी जानकारी
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा,”इन 60 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्किट में अपने हालिया प्रदर्शन के दम पर अपना स्थान अर्जित किया है। हमने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप जैसे 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप पिंपरी चिंचवाड़ 2021, 11 वीं हॉकी इंडिया जूनियर मेन्स राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021, कोविलपट्टी, तमिलनाडु और अन्य हॉकी इंडिया घरेलू स्पर्धाओं से खिलाड़ियों का चयन किया है। जिन्हें पिछले 33 सीनियर मेन्स कोर प्रोबेबल ग्रुप से चुना गया है, उनके लिए यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण होगा कि उन्हें फाइनल 33 की सूची में चुना जाए।”

खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

गोलकीपर: श्रीजेश पीआर, कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, प्रशांत कुमार चौहान, पवन, कमलबीर सिंह, पंकज कुमार रजक, आयुष द्विवेदी।

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीव ज़ेस, दीपसन टिर्की, मनदीप मोर, संजय, यशदीप सिवाच, दिनचंद्र सिंह मोइरंगथेम, अभिषेक लकड़ा, मंजीत, मोहम्मद फ़राज़, परमप्रीत सिंह।

मिडफील्डर– मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, सुमित, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, मरीस्वरन शक्तिवेल, बीजू एक्का, शेष गौड़ा बी एम, आशीष कुमार टोपनो, जुगराज सिंह, भरत के आर, लिखित बीएम, केशव त्यागी, सुशील धनवर।

फॉरवर्ड : सिमरनजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, एस. कार्थी, प्रभजोत सिंह, प्रदीप सिंह, अभिषेक, अभरण सुदेव, मो. राहील, सुखजीत सिंह, पवन राजभर, मोहम्मद उमर।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.