खेलों में देश का राजधानी बना ये राज्य! अमित शाह ने की प्रशंसा, कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 4 जून रात को पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद देशभर से आये खिलाड़ियों को संबोधित किया।

83

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा खेलों के मामले में भारत की राजधानी बन गया है। यहां के खिलाड़ियों ने हमेशा देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया के माध्यम से खेलो का आयोजन चरणबद्ध तरीके से करके खिलाड़ियों का बेहतर मंच प्रदान किया है। पूरा देश हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व करता है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह 4 जून रात को पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद देशभर से आये खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन खेलों के माध्यम से खेलों के क्षेत्र में भारत को विश्व चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता। केंद्र सरकार ने जिस तरह से खेलों का बुनियादी ढांचा विकसित किया है, उसके बेहतर परिणाम आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें – फर्रुखाबाद में कुकिंग गैस टैंकर में लगी आग, आसपास के गांव में मची भगदड़

खेलों का बढ़ाया बजट
अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 में खेलो का बजट 866 करोड़ था, जिसे वर्ष 2022 में बढ़ाकर 1993 करोड़ किया है। वर्ष 2016 में भारत ने जहां दो मेडल जीते थे, वहीं 2021 में मेडलों की संख्या बढ़कर सात तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया का यह चौथा आयोजन है, जब तक दसवां आयोजन होगा तब तक भारत विश्व की पदक तालिका में पहले पांच स्थानों में होगा।

मुख्यमंत्री ने माना आभार
इस दौरान गृह मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह हरियाणा सरकार की तरफ से केंद्र सरकार का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी खिलाड़ी पैदा करती है। प्रदेश सरकार पंचकूला की तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी खेलों के लिए बुनियादी ढांचा विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा में आने वाले किसी भी राज्य के खिलाड़ी यहां सफलता का परचम लहराएंगे तो देश आगे बढ़ेगा।

देश के लिए मिसाल
कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने देशभर के खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वह हरियाणा की धरती पर आकर न केवल खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएं और यहां से सीखकर जाएं कि हरियाणा की धरती कैसे खिलाड़ी पैदा करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि खेलों के क्षेत्र में भारतीय खिलाड़ी विश्व चैंपियन बनें। जिसमें खेलो इंडिया की भूमिका सबसे अहम है।

पहली बार इतना बड़ा आयोजन
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि एक नवंबर 1966 को हरियाणा के अस्तित्व में आने के बाद यह पहला मौका है, जब हरियाणा इतना बड़ा आयोजन करने जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.