FIFA World Cup 2022: मारिया रेबेलो बनीं भारत की पहली रेफरी

मारिया संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट के क्लस्टर मैचों में रेफरी के रूप में 2010 से सक्रिय हैं। वह भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी हैं।

128

फीफा वर्ल्ड कप 2022 कतर में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का दूसरा मैच जर्मनी और कोस्टा रिका के बीच खेला गया। जर्मनी ने इस मैच में कोस्टा रिका को 4-2 से हराया दिया। खास बात यह है कि इस मैच में स्टेफनी फ्रापार्ट और भारत की रहने वाली मारिया रेबेलो ने महिला रेफरी के रूप में काम किया। यह भारत  के लिए गर्व की बात है।

यह एक ऐतिहासिक छण 
इस अवसर पर मारिया रेबेलो ने कहा कि हमारे लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जो कई लोगों को प्रेरित करेगा। मैं देश के लगभग सभी पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट का हिस्सा रही हूं। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी और आने वाले समय में और भी महिलाएं इसमें आएंगी।

मारिया के बारे में 
मारिया संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट के क्लस्टर मैचों में रेफरी के रूप में 2010 से सक्रिय हैं। वह भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी हैं। उन्हें आई-लीग 2013-14 सीजन के लिए रेफरी की सूची में नियुक्त किया गया था। मारिया 2011 से फीफा में रेफरी भी हैं। इसके अलावा, भारत में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के दौरान, मारिया को टूर्नामेंट के लिए रेफरी मूल्यांकनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.