IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुर्रन, किंग्स पंजाब ने ‘इतने’ में खरीदा

आईपीएल 2023 के आगामी सीजन के लिए कोच्चि में मिनी नीलामी हुई। इस सीजन में नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की काफी मांग थी।

105

आईपीएल 2023 के आगामी सीजन के लिए कोच्चि में मिनी नीलामी हुई। इसमें इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुर्रन को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस आईपीएल सबसे महंगे तेज गेंदबाज बने थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2021 में 16.25 करोड़ में खरीदा था, लेकिन इस वर्ष क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड सैम करन ने तोड़ दिया है।

इस साल सैम कुर्रन पर कई फ्रेंचाइजी की नजरें थीं। उन्हें साइन करने के लिए उनकी पुरानी टीम चेन्नई और पंजाब के बीच जंग छिड़ी लेकिन आखिरकार पंजाब ने सैम को 18.50 करोड़ में खरीदा लिया। चेन्नई ने भी बेन स्टोक्स को भावी कप्तान के तौर पर 16.25 करोड़ में खरीदा। वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ एक अच्छे कप्तान भी हैं। स्टोक्स कई सालों तक राजस्थान रॉयल्स से जुड़े रहे हैं। लेकिन अब स्टोक्स 2023 तक चेन्नई के लिए खेलेंगे। साथ ही मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को खरीदकर टीम में शामिल किया है। सैम के बाद ग्रीन 17.50 करोड़ की बोली के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों की डिमांड
इस सीजन में नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की काफी मांग थी। सैम कुर्रन, बेन स्टोक्स के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाने के बाद युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.