भारत का मान, दीपिका का विश्व कीर्तिमान! तीरंदाजी में नंबर एक

टोकियो 2020 ओलंपिक के क्वालिफाइंग राउंड के लिए फ्रांस के पेरिस में टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें भारतीय तीरंदाजी दल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। आगामी ओलंपिक में भारत को तीरंदाजी में प्रथम पदक प्राप्त होने की आशा बन रही है।

94

भारतीय तीरंदाजी दल की खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने विश्व में नंबर एक रैंकिंग प्राप्त कर ली है। दीपिका को यह रैंकिंग तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्राप्त हुई है। वे पेरिस में चल रहे 2021 ह्युंडाई आर्चरी वर्ल्ड कप के स्टेज-3 में भारत की ओर से हिस्सा ले रही हैं।

दीपिका विश्व में तीसरी रैंकिंग प्राप्त थीं, उन्होंने रूस की एलेना ओसिपोवा को सीधे सेटों में पराजित किया। इसके पहले महिलाओं के डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

ये भी पढ़ें – खालिस्तानियों की ‘हमजोली’ से श्रीनगर में ‘लव जिहाद’… भारतीय सिखों के खिलाफ ऐसे हो रही बड़ी आतंकी साजिश

इस जीत पर दीपिका कुमारी ने कहा कि, मैं खुश हूं, इसके साथ ही मुझे अपने प्रदर्शन को ऐसे ही रखना है। मैं अपने प्रदर्शन को और अच्छा करना चाहती हूं, क्योंकि आगामी टूर्नामेंट हम लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने जो कुछ भी सीखा है उसके द्वारा जितना बेहतर कर सकती हूं वह प्रयत्न कर रही हूं।

पेरिस में चल रहा टूर्नामेंट टोकयो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाइंग राउंड है। अब इसके बाद वही आयोजन होगा जिसमें यह खिलाड़ी अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन विश्व के खिलाड़ियों के बीच देंगे।

जापान में एक मात्र भारतीय महिला तीरंदाज
दीपिका कुमार जापान में होनेवाले टोकियो ओलंपिक में एक मात्र महिला तीरंदाज होंगी। हालांकि, उनके साथ भारतीय पुरुष तीरंदाजों का दल होगा। खेल के जानकारों के अनुसार दीपिका के वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए टोकियो ओलंपिक में दीपिका का पदक निश्चित माना जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.