राष्ट्र मंडल खेलों में साक्षी बनीं स्वर्ण मलिका, भारत को आठवां गोल्ड

भारतीय पहलवानों का ऊमदा प्रदर्शन चल रहा है। इसके चलते देश की पदक तालिका में स्वर्ण की संख्या बढ़ रही है।

131

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के आठवें दिन शुक्रवार को साक्षी ने 62 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल के फाइनल मुकाबले में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर भारत को आठवां स्वर्ण पदक दिलाया।

ये भी पढ़ें – हंदवाड़ा में हथियार और गोलाबारूद के साथ दबोचे गए तीन आतंकी! जानिये, कितना नापाक था इरादा

साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से जीत हासिल की। इससे पहले कुश्ती में बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक जीत था। उल्लेखनीय है कि साक्षी इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी थीं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.