राष्ट्रमंडल खेल महिला हॉकी : भारत ने जीता कांस्य पदक, इस खिलाड़ी ने दिखाया दम

भारतीय खिलाड़ी की गलती से न्यूजीलैंड को आखिरी मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला और ओलिविया मैरी ने गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया।

74

कप्तान और गोलकीपर सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टीशूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद पेनल्टीशूट आउट का सहारा लिया गया।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में आक्रामक शुरूआत की और टीम को पहले मिनट में ही गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम इसमें सफल नहीं हो सकी। 11वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी गोलपोस्ट के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से 1 मिनट पहले, मैच के 29वें मिनट में सलिमा टेटे ने गोल कर भारत का खाता खोला। मैच के 43वें मिनट में न्यूजीलैंड की कप्तान ओलिविया मेरी ने बराबरी का गोल किया, हालांकि इस गोल को अवैध करार दिया गया और मध्यांतर तक भारत ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखा। तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा।

ये भी पढ़ें – Friendship Day 2022 : जानिये, क्यों मनाया जाता है दोस्ती का ये त्योहार

चौथे क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड ने आक्रामक शुरूआत की। उसने लगातार दो अटैक किए, लेकिन भारतीय टीम ने उसे निरस्त कर दिया। भारत को 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम गोल नहीं कर पाई। दो मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले और दोनों बार टीम इंडिया गोल करने में नाकाम रही। भारतीय खिलाड़ी की गलती से न्यूजीलैंड को आखिरी मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला और ओलिविया मैरी ने गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया।

इसके बाद पेनल्टीशूट आउट का सहारा लिया गया, जिसमें भारतीय टीम ने कप्तान और गोलकीपर सविता के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। भारत ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक जीता था।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर
भारत ने ग्रुप मैच में घाना को 5-0 से हराकर अपने अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से हार मिली थी। इसके बाद भारत ने कनाडा को 3-2 से हराया था। टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.