राष्ट्रमंडल खेल: तुलिका मान ने जूडो में जीता रजत पदक, भारत ने झटके अब तक ‘इतने’ मेडल

82

भारतीय महिला जूडो खिलाड़ी तुलिका मान बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों-2022 में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। उन्हें महिलाओं के 78 किग्रा भार वर्ग में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन से हार गईं और उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

इस फाइनल मुकाबले में तूलिका मान ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बाद में स्कॉटलैंड की खिलाड़ी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह जूडो में तीसरा पदक है।

ये भी पढ़ें – चीनी मोबाइल कंपनी ने की 2217 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी!

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में पुरुषों की एकल स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 (11-6, 11-1, 11-4) से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया। इसी के साथ सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

मुकाबले में सौरव घोषाल ने इंग्लैंड के खिलाड़ी विल्सट्रॉप पर शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। तीनों ही गेम में विल्सट्रॉप के पास घोषाल के खेल का कोई जवाब नहीं था। अंत में घोषाल ने आसानी से मुकाबला जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

घोषाल का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.