ब्राजील को तीन बार विश्व विजेता बनाने वाले फुटबॉलर पेले का निधन

महानतम फुटबॉलर पेले ने ब्राजील तीन बार विश्व विजेता बनाकर दुनिया में ब्राजील का नाम रोशन किया। पेले ने चार वर्ल्ड कप खेले और 1971 में उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।

174

दुनिया के महानतम फुटबॉलर पेले का 29 दिसंबर की देर रात निधन हो गया। 82 वर्षीय पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कुछ सप्ताह से वे साओ पाउलो के एक अस्पताल में भर्ती थे। परिवार ने अस्पताल में ही उनके साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया था। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया पर पेले के निधन की जानकारी साझा करते हुए उन्हें याद किया। कैली नैसिमेंटो ने कहा कि हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं।

ये भी पढ़ें- #RishabhPant हुए भीषण हादसे का शिकार, कार में लगी आग

दुनिया में ब्राजील का नाम किया रोशन
ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में पेले का जन्म हुआ था। महानतम फुटबॉलर पेले अभी भी सेलेकाओ (ब्राजील) के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। पेले ने 92 मैचों में 77 गोल किए। महानतम फुटबॉलर पेले ने ब्राजील को 1958, 1962 और 1970 में विश्व विजेता बनाकर दुनिया में ब्राजील का नाम रोशन किया। पेले ने चार वर्ल्ड कप खेले और 1971 में उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.