उगाही के लिए बजा दी पूर्व डिप्टी सीएम की घंटी!

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी नीलेश कमलेश पांडे को मुंबई के गोवंडी इलाके में शिवाजी नगर परिसर से मुंबई पुलिस की अपराध शााखा की यूनिट नंबर 6 ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र कुमार महतो से 15 लाख मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कबूल की।

88

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री से हफ्ता वसूली करने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम नीलेश कमलेश पांडे है और वह उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है। फिलहाल मुंबई पुलिस ने उसे झारखंड पुलिस कौ सौंप दिया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी नीलेश कमलेश पांडे को मुंबई के गोवंडी इलाके में शिवाजी नगर परिसर से मुंबई पुलिस की अपराध शााखा की यूनिट नंबर 6 ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र कुमार महतो से 15 लाख मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कबूल की।

ये भी पढ़ेंः कोणी दिली झारखंडच्या माजी उपमुख्यमंत्र्यांना ‘धमकी’?

पढ़ा-लिखा युवक है आरोपी
दरअस्ल नीलेश कमलेश पांडे पढ़ा-लिखा 25 वर्षीय युवक है। वह उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है। वहां उसके पिता का गुटखा का व्यवसाय है। बुरे संगत में पड़ जाने से नाराज उसके माता-पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। उसके बाद नीलेश ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। इसी क्रम में उसने झारखंड के उपमुख्यमंत्री को पैसे के लिए धमकाया था। इसके आलावा उस पर हफ्ता वसूली, बलात्कार और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ेंः बिहारः कांग्रेस में क्यों मचा है भूचाल?

ये है पूरा मा मला
14 अगस्त 2020 को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र कमार महतो को एक फोन आया। फोन अनजान शख्स का था। उसने महतो से 15 लाख रुपए की मांग की, नहीं देने पर उसने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। महतो ने इसकी शिकायत झारखंड के गोंडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

मुंबई में होने की मिली थी जानकारी
झारखंड पुलिस को आरोपी के मुंबई में होने की जानकारी मिली थी। उसने मुंबई पुलिस से संपर्क कर इस बारे में बात की और मदद करने का अनुरोध किया। इसी बीच मुंबई के उपनगर गोवंडी के शिवाजी नगर परिसर में झारखंड के एक अपराधी के आने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट 6 के प्रभारी पुलिस चव्हाण ने अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम, पता और पूरी जानकारी बताई। उसने झारखंड के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुरेंद्र कुमार महतो से पैसे मांगने और धमकाने की बात भी कबूल की। फिलहाल मुंबई पुलिस ने नीलेश कमलेश पांडे को झारखंड पुलिस को सौंप दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.