म‍िट्टी में मिलाने मुंबई पहुंची योगी बाबा की फौज, अबू सलेम का भतीजा गिरफ्तार

यूपी पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर अबू सलेम का भतीजा मोहम्मद आरिफ मुंबई से गिरफ्तार।

133

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में माफिया को मिट्टी में मिलाने का अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस बदमाशों (Miscreants) और माफिया (Mafia) पर शिकंजा कस रही है। अब गैंगस्टर अबू सलेम (Abu Salem) के भतीजे मोहम्मद आरिफ (Mohammad Arif) को यूपी पुलिस ने दबोच लिया है। यूपी पुलिस के मुताबिक, अबू सलेम के भतीजे मोहम्मद आरिफ पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन हड़पने के कई मामले आजमगढ़ (Azamgarh) में दर्ज हैं।

गैंगस्टर अबू सलेम का भतीजा मोहम्मद आरिफ फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में है। मोहम्मद आरिफ को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसे उत्तर प्रदेश पुलिस और मुंबई की बांद्रा पुलिस ने हिरासत में लिया है। यूपी पुलिस की एक टीम मुंबई आई थी। अब उसे उत्तर प्रदेश ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना, देखें आईएमडी की रिपोर्ट

मुंबई में छिपा था फरार आरिफ
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर एक महिला की जमीन पर कब्जा कर लिया था।

आरिफ पर वसूली, जमीन हथियाने के मामले दर्ज
उत्तर प्रदेश पुलिस को लंबे समय से मोहम्मद आरिफ की तलाश थी। आरिफ के मुंबई में होने की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस मुंबई पहुंच गई। उसे बांद्रा में एक होटल के पास एक पान की दुकान पर देखा गया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया। अब उसे स्थानीय पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है।

देखें यह वीडियो-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.