महिला पुलिस अधिकारी की मौत, पुलिस के आगे बड़ी पहेली

प्रोबेशनरी महिला पुलिस अधिकारी (Police Officer) की संशयास्पद मौत नेहरू नगर पुलिस के आगे चुनौती है। इस प्रकरण में जांच करके महिला पुलिस अधिकारी (Police Officer) की मौत कारण का पता लगाने में अधिकारी जुट गए हैं। प्रकरण पुलिस अधिकारी (Police Officer) से जुड़ा होने कारण इसमें वरिष्ठ अधिकारी भी निगरानी कर सकते हैं।

179
Police Officer
नेहरू नगर पुलिस थाने में तैनात प्रोबेशनरी पुलिस अधिकारी की संशयास्पद मौत

प्रतिनिधि: संतोष वाघ

मुंबई के नेहरू नगर क्षेत्र के एक कमरे से प्रोबेशनरी महिला पुलिस अधिकारी (Police Officer) का शव बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी (Police Officer) के कमरे से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया है। अब इस महिला अधिकारी (Police Officer) की मौत के कारणों की जांच एक पहेली की भांति पुलिस के सामने खड़ी है।

दिवंगत महिला पुलिस अधिकारी (Police Officer) का नाम शीतल एडके था। वह नेहरू नगर पुलिस थाने में कार्यरत् थीं। लेकिन पिछले कई माह से छुट्टी पर थीं। नेहरू नगर पुलिस ने इस प्रकरण में दुर्घटना मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी (Police Officer) शीतल एडके नेहरू नगर में एक किराए का मकान लेकर अकेले रहती थीं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें थीं। जिसके कारण वे लंबे काल से छुट्टी पर थीं। अचानक उनके घर से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब मृत्यु का पता चला।

ये भी पढ़ें – ममता सरकार को जोर का झटका, रामनवमी शोभायात्रा हिंसा पर हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश

सिपाही से पुलिस अधिकारी (Police Officer) बनी
शीतल एडके का पुलिस विभाग में करियर देखें तो उनकी भर्ती सिपाही के पद पर हुई थी, लेकिन विभागीय परीक्षादेकर उन्होंने पुलिस उपनिरिक्षक का पद प्राप्त किया था। प्रोबेशनरी पुलिस अधिकारी (Police Officer) के रूप में शीतल एडके को मुंबई में नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में डेढ़ वर्ष पहले तैनाती मिली थी। जहां तीन चार महीने नौकरी के बाद स्वास्थ्य कारणों से वे छुट्टी पर चली गईं। शीतल एडके मूलरूप से अहमदनगर की थीं और अविवाहित थीं। पुलिस ने इस घटना की जानकारी शीतल एडके के परिवारजनों को दे दिया है।

बीमारी से मौत या कुछ और?
शीतल एडके की मृत्यु की सूचना के बाद पुलिस विभाग ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिमंडल 6 के उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में महिला पुलिस अधिकारी (Police Officer) की मौत का कारण बिमारी माना जा रहा है, लेकिन स्पष्टता शव विच्छेदन रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.