महिला पहलवान और उसके भाई की हत्या में आया इस व्यक्ति का नाम!

129

हरियाणा के सोनीपत में एक महिला पहलवान और उसके भाई की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। दोनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग में पहलवान की मां भी घायल हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। महिला पहलवान का नाम निशा दहिया है। सोनीपत के खरखौदा में यह दुखद घटना घटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निशा हलालपुर में सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थी। अकादमी से कुछ दूर पर उसके छोटे भाई और निशा का शव मिला है। उसकी मां गोली लगने से घायल हो गई हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोच का आया नाम
इस दोहरी हत्या का आरोप महिला पहलवान के कोच पवन पर लगाया जा रहा है। पवन और उसकी पत्नी दोनों अकादमी में कोच हैं और पैसे को लेनदेन को लेकर ये हत्या की गई है। फिलहाल पवन और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः एक्शन में केंद्र सरकार, लिया ऐसा निर्णय! क्या कश्मीर में होगा आतंक का अंत?

पांच साल से चला रहा है अकादमी
पवन रोहतक जिले के गांव बालंद का निवासी है और इस अकादमी को वह पिछले पांच साल से चला रहा है। इसी अकादमी में निशा प्रशिक्षण ले रही थी। उसका 18 वर्षीय भाई सूरज उसे प्रतिदिन मोटरसाइकिल से छोड़ने आता था। 10 नवंबर को भी वह उसे छोड़ने आया था।

स्थानीय स्तर की पहचान थी निशा
बता दें कि मृतक निशा दहिया स्थानीय स्तर की पहलवान थी और वह सोनीपत की ही रहने वाली थी। इससे पहले मीडिया में गलतफहमी के कारण रोहतक की रहने वाली राष्ट्रीय स्तर की पहलवान निशा दहिया को गोली मारने की खबर चला दी गई थी। लेकिन उन्होंने खुद इसका खंडन किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.