चार बच्चों का पिता साजिद ने समीर बनकर हिंदू लड़की को फंसाया और फिर …

बिजनौर जिले के रहने वाले साजिद नामक शादीशुदा युवक ने एक हिंदू लड़की से दोस्ती कर उसे फंसा लिया। उसने लड़की को अपना नाम समीर बताया।

90

उत्तर प्रदेश में  लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले थमते नहीं दिख रहे हैं। हर दिन इस तरह की वहां की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। ताजा मामला एक शादीशुदा चार बच्चों के पिता बाइक मैकेनिक द्वारा हिंदू लड़की को फंसाकर धर्मांतरण कराने का है।

बिजनौर जिले के रहने वाले साजिद नामक इस शादीशुदा युवक ने एक हिंदू लड़की से दोस्ती कर उसे फंसा लिया। साजिद ने लड़की को अपना नाम समीर बताया। लड़की जम्मू की रहनेवाली है। दोस्ती कर फंसाने के बाद वह उसे जम्मू से बिजनौर ले आया। उसके बाद उसने उसे अलग-अलग स्थानों पर 14 महीनों तक बंधक बनाकर रखा। इस बीच उसने उसे मुस्लिम बनाकर उसका नया नाम मुस्कान रख दिया।

पुलिस के साथ साजिद के गांव पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
इस बारे में हिंदू संगठनों को जानकारी मिलने के बाद संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ बिजनौर के शहबाजपुर पहुंचे।आखिर काफी मेहनत और खोजबीन के बाद पुलिस की मदद से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में पीड़िता तक पहुंचने में सफलता पाई। वह जम्मू जिला रियासी, तहसील माहौर के परापर गांव की रहने वाली है।

 साजिद ने इस तरह लड़की को फंसाया
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार साजिद जम्मू में 8 साल से बाइक मैकेनिक का काम करता था। वहां उसने अपना नाम समीर बताया था। दो साल पहले उसी गांव की एक लड़की को उसने दोस्ती के जाल में फंसा लिया। उसके बाद उसने 2 सितंबर 2020 को वह उसे अपने साथ बिजनौर ले आया। यहां उसने लड़की का धर्मांतरण कर उससे कोर्ट मैरिज कर ली। यहां तक कि उसने उसका नया नाम भी बदलकर मुस्कान रख दिया। पीड़िता के पिता पिछले दो साल से जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे, लेकिन इसमें उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस की महिला नेता गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार! जानिये, गोवध समेत कितने मामलों में आरोपी हैं माहिरा खान

भेद खुलने के डर से बदलते रहता था ठिकाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार साजिद मुस्कान के साथ किराए के मकान में रहता था और भेद खुलने के डर से ठिकाना बदलते रहता था। इसी बीच मुस्कान की तबीयत खराब रहने लगी। इसलिए साजिद उसे अपने गांव शहबाजपुर ले लाया था। मुस्कान ने यहां एक बच्चे को भी जन्म दिया। इस बीच इसकी सूचना हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिल गई। उन्होंने लड़की को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

लड़की की स्थिति नाजुक
बताया जा रहा है कि लड़की की स्थिति नाजुक है। साजिद पहले से शादीशुदा है और वह चार बच्चों का पिता भी है। पुलिस ने इस बारे में लड़की के घरवालों को सूचित कर दिया है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.