जेपी नड्डा के नाम पर विधायकों से वसूली! जानिये, क्या है पूरा प्रकरण

महाराष्ट्र के कुछ विधायकों को मंत्री पद का प्रलोभन दिखाकर उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश करने वाले एक शख्स को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का नाम नीरज सिंह राठौड़ है। उसे गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार किया गया है।

145

महाराष्ट्र में मंत्री बनाने का लालच देकर कुछ विधायकों से ठगी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार लंबित रहने के दौरान यह मामला सामने आया है। राज्य के कुछ विधायकों को मंत्री पद दिलाने का लालच देकर मोटी रकम वसूल की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि विधायकों को मंत्री पद दिलाने का लालच देने वाले इस शख्स ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम लेकर सबको ठगा।

यह है मामला
महाराष्ट्र के कुछ विधायकों को मंत्री पद का प्रलोभन दिखाकर उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश करने वाले एक शख्स को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का नाम नीरज सिंह राठौड़ है। उसे गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार किया गया है। हैरत की बात तो यह है कि पैसे ऐंठने के लिए उसने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का इस्तेमाल किया।

मंत्री बनाने के लिए मांगी बड़ी रकम
पिछले कुछ दिनों में आरोपी ने बीजेपी के कुछ विधायकों को फोन किया। वह यह कहकर बड़ी रकम वसूलने की कोशिश कर रहा था कि वह नड्डा का खास है। यह भी ज्ञात हुआ है कि कुछ विधायकों ने धोखाधड़ी के दावों के साथ ही उन्हें लाखों रुपये देने की बात स्वीकार ली है।  हालांकि, अभी पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

कर्नाटक की जीत कांग्रेस की छवि का है प्रमाण पत्र? लोगों की ऐसी आई राय

नागपुर के भाजपा विधायक विकास कुंभारे ने दर्ज कराया मामला
इसी बीच आरोपी नीरज सिंह राठौड़ ने सात मई को नागपुर के भाजपा विधायक विकास कुंभारे से भी संपर्क किया। लेकिन कुम्हारे को उस पर शक हो गया और उन्होंने उसके बारे में और जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इसी क्रम में उन्हें पता चला कि ऐसा कोई शख्स नड्डा का करीबी नहीं है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.