उत्तर प्रदेशः जानिये, बारिश से कहां मिली राहत और कहां बनी आफत

23 मई को भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

94

मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से पेड़ और होर्डिंग्स जमींदोज हो गए। तार टूटने के कारण कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

भीषण गर्मी से जूझ रहे पश्चिम उप्र के लोगों को 23 मई की सुबह राहत मिल गई। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई। मेरठ शहर में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। तेज हवाओं के कारण आम पेड़ों से टूटकर गिर गए।

किसानों को भारी नुकसान
इससे किसानों को मोटा नुकसान हुआ है। किठौर क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव के आग उत्पादक बिरजू कुमार का कहना है कि इस बार आम की फसल बहुत अच्छी थी, लेकिन बार-बार अंधड़ चलने से कच्चा आम पेड़ों से टूटकर गिर गया। इससे आम उत्पादकों को मोटा नुकसान हुआ है। रसूलपुर धौलड़ी निवासी बाग ठेकेदार उस्मान कच्चा आम टूटकर गिरने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।

आंधी से बिजली खंडित
तेज हवाओं के साथ बारिश होने से देहात क्षेत्र में पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए। इससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रतिकूल मौसम के बाद भी पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी बिजली आपूर्ति को बहाल करने के प्रयासों में जुटे हैं। शहरी क्षेत्र में आंधी के कारण होर्डिंग्स टूटकर गिर गए। बारिश के कारण बच्चों को सुबह स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

आंधी व बादल से तापमान गिरा, लोगों को राहत
दो दिन की बादल और हवा के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। 21 मई को जारी बुलेटिन में प्रदेश में जहां झांसी का सर्वाधिक तापमान 47. 4 दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 45.9 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस मेरठ का दर्ज हुआ।

कहां कितना रहा तापमान?
23 मई को भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आगरा का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री, इटावा का 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में प्रयागराज का अधिकतम तापमान 40.7, वाराणसी का 38.5, चुर्क का 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में सबसे कम तापमान मेरठ का रहा,जहां का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.