उत्तर प्रदेश में पुलिस ने भड़ाकऊ बयानबाजी और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रेषित करनेवालों के बुरे दिन आ गए हैं। राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तार हो रहे हैं।
शुक्रवार को नमाज के बाद प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर समेत कई शहरों में लोगों ने बवाल किया था, जिसे स्थानीय प्रशासन ने शांत करा दिया। अब उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारियां शुरु हो गई हैं। खबर लिखे जाने तक प्रदेश के अलग-अलग शहरों से करीब 227 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है। इस संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें – मुस्लिम समुदाय का उत्पात: राज्यपाल ने कहा, पश्चिम बंगाल में हो सेना तैनात
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत #थाना_मुट्ठीगंज पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर #पैदल_गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की सघन चेकिंग की गयी।#UPPolice pic.twitter.com/P8Uuh6mHgH
— PRAYAGRAJ POLICE (@prayagraj_pol) June 10, 2022
इन जिलों में हुई गिरफ्तारी
राज्य में उपद्रव करनेवालों की खैर नहीं है। विभिन्न जिलों में गिरफ्तार लोगों में प्रयागराज से 68, सहारनपुर से 48, हाथरस से 50, मुरादाबाद 25, फिरोजाबाद से 08 और अम्बेडकरनगर से 28 उपद्रवी शामिल है। गिरफ्तारी की संख्या बढ़ सकती है।
भड़काऊ पोस्ट करनेवाला अंदर
शुक्रवार की नमाज से एक दिन पहले सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट डालकर बाराबंकी का माहौल बिगाड़ने वाले एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक का वो मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है, जिससे उसने पोस्ट किया था।