मुंबई में बेमौसम बारिश, हार्बार लाइन की लोकल सेवा प्रभावित

बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र के कई क्षेत्र में किसानों का नुकसान हुआ है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी सूचना है।

119

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई है। इससे किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है। मुंबई में भी बेमौसम बारिश हुई है। 16 मार्च की शाम बेमौसम बारिश ने मुंबईकरों को परेशानी में डाल दिया। इससे हार्बर लाइन की लोकल सेवा प्रभावित हुई है। सीएसटी-कुर्ला के बीच लोकल ट्रेनें देर से चलने की जानकारी मिली है।

वर्तमान समय में जलवायु लगातार बदल रही है।  कभी गर्मी हो रही है तो अचानक कभी ठंड पड़ने लगती है। फिलहाल बेमौसम बारिश की वजह से मुंबई में मौसम सर्द हो गया है। इस परिवर्तन का मुंबईकरों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बेमौसम बारिश के कारण दादर के छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान (शिवाजी पार्क) में भाजपा द्वारा आयोजित भव्य नाटक ‘जनता राजा’ पर भी असर पड़ा है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई और आसपास के जिलों में 16 मार्च को बारिश हुई। शाम को बारिश ने मुंबई, ठाणे, पालघर समेत राज्य के कई जिलों में रिमझिम फुहार दी। इसके कारण लोगों को दिनभर की उमस से कुछ राहत अवश्य मिली। इसके साथ ही शहर के प्रदूषण पर भी इसका प्रभाव अवश्य पड़ेगा। नांदेड जिले में ओला पड़ने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वर्धा में असमय बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.