बाइडेन ने रूस पर लगाया गैरजिम्मेदाराना धमकी देने का आरोप, पुतिन ने परमाणु हमले को लेकर कही थी ये बात

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूस ने बेशर्म तरीके से यूएन चार्टर के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

101

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस पर परमाणु हथियारों की गैर जिम्मेदार तरीके से धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मास्को ने यूक्रेन पर हमला करके संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिना कारण यूक्रेन पर हमला कर पूरे विश्व को बिना कारण खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 40 सदस्य रूस के खिलाफ यूक्रेन को धन और हथियारों के माध्यम से लड़ने में मदद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – पुतिन की इस घोषणा के बाद रूसी नागरिकों में हड़कंप, देश छोड़कर भाग रहे हैं लोग

परमाणु हथियारों का उपयोग करने की दी धमकी
इससे पहले 21 सितंबर को पुतिन ने यूक्रेन में लड़ने के लिए रूस के नागरिकों को लामबंद होने का आदेश दिया और परमाणु हथियारों का उपयोग करने के लिए धमकी दी। बाइडेन ने कहा कि 21 सितंबर को फिर से राष्ट्रपति पुतिन ने अप्रसार शासन की जिम्मेदारियों के लिए लापरवाह अवहेलना करते हुए यूरोप के खिलाफ खुले तौर पर परमाणु धमकी दी है।

मूल सिद्धांतों का किया उल्लंघन 
जो बाइडेन ने कहा कि रूस ने बेशर्म तरीके से यूएन चार्टर के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन के स्कूलों, रेलवे स्टेशनों और अस्पतालों पर हमला किया. मॉस्को का उद्देश्य एक राष्ट्र के तौर पर यूक्रेन को तबाह करना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.