‘छोटा’ डॉन की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

61 वर्षीय राजेंद्र निखलजे उर्फ छोटा राजन कई आपराधिक मामलों में तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। वर्ष 2015 में उसे इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था।

109

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉन ने अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। उसके बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।

अप्रैल में भी कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे एम्स मे भर्ती कराया गया था। उस समय सोशल मीडिया पर उसकी मौत की खबर भी वायरल हुई थी, हालांकि बाद में अस्पताल के सूत्रों ने इस खबर का खंडन किया था। कई दिनों तक उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गया था। उसके बाद उसे फिर से तिहाड़ जेल में भेज दिया गया था।

इंडोनेशिया में किया गया था गिरफ्तार
61 वर्षीय राजेंद्र निखलजे उर्फ छोटा राजन कई आपराधिक मामलों में तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। वर्ष 2015 में उसे इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था। वहां से प्रत्यर्पण के बाद उसे भारत लाया गया था। तब से वह तिहाड़ जेल के अति सुरक्षित कक्ष में बंद है।

खास बातें

  • 61 वर्षीय छोटा राजन का वास्तविक नाम राजेंद्र निकलजे है।
  • वह मुंबई के चेंबूर इलाके का रहने वाला है।
  • उसके खिलाफ हत्या और हफ्ता वसूली सहित 70 से अधिक मामले दर्ज है।
  • वर्ष 2011 में पत्रकार जे डे की हत्या के मामले में दोषी पाए जाने के बाद छोटा राजन को 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
  • 2018 में मुंबई में उसके खिलाफ लंबित सभी मामले सीबीआई को सौंप दिए गए थे और जांच के लिए विशेष अदालत का गठन किया गया था।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.