गुजरात का एक और पुल ढहा, वीडियो वायरल होने पर बैकफुट पर प्रशासन

राज्य के मोरबी जिले में 30 अक्टूबर 2022 को एक पुराना पुल गिर गया था। जिसमें बहुत से लोगों की जान चली गई थी। अब अमरेली में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा है, जिससे हड़कंप है।

Amreli Bridge

गुजरात के अमरेली जिले की राजुला तहसील के भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाइवे पर दातरडी के समीप निर्माणाधीन पुल धराशायी हो गया। यह स्लैब पर रखा गया था। इसके मलबे को रातोंरात हटा दिया गया। पुल के गिरे हिस्सों का वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई है।

कांग्रेस विधायक अमित चावडा ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आणंद जिले में ब्रिज शुरू होने से पहले ही गिर चुका है। मोरबी में भी झूलता पुल हादसे में लोगों की जान जा चुकी है। यह वीडियो लालभाई आहिर ने वायरल किया है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके का दौरा किया है। बताया गया है कि जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुल गिरने के बाद दोनों ओर की सड़क को बंद कर दिया गया। वहां काम कर रहे सभी लोगों के मोबाइल फोन ले लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – क्या मन्नत थी कि घुस गए किंग खान के बंगले में… शाहरुख की सुरक्षा में सेंध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here