अकोला के बाद अहमदनगर में नारेबाजी और पथराव, जानिये ताजा अपडेट

अहमदनगर में जब छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर मस्जिद के पास से जुलूस गुजर रहा था, उसी समय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारेबाजी और पत्थरबाजी किए जाने की घटना सामने आई है।

158

महाराष्ट्र के अकोला के बाद अहमदनगर में माहौल बिगड़ने का मामला सामने आया है। छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के समय मस्जिद के पास नारेबाजी और पथराव करने की घटना घटने के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई है। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर मस्जिद के पास पथराव
अहमदनगर में जब छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर मस्जिद के पास से जुलूस गुजर रहा था, उसी समय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारेबाजी और पत्थरबाजी किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में दो पुलिस कर्मचारियों के घायल होने के बाद 31 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात
प्राप्त समाचार और वायरल वीडियो के अनुसार भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल शहर में तनाव बना हुआ है। माहौल को देखते हुए शहर में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही संवेनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वीर सावरकर के नाम पर होगा बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का नाम, 28 मई को होगी घोषणा

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश
ये सभी दंगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. शहर के नागरिक शांति बनाए रखें और पुलिस की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से पुलिस का सहयोग करें।

कई घायल अस्पताल में भर्ती
पथराव और मारपीट में कई घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 14 मई की देर रात शहर में अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.