बटद्रवा थाना अग्निकांडः दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे! जानिये, अब तक कितनों पर कसा शिकंजा

कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए 21 मई थाने को फूंक दिया था।

71

 असम के नगांव जिले के बटद्रवा पुलिस थाना में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की घटना में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस ने 25 मई को बताया कि बीती रात चलाए गए अभियान के दौरान थाना जलाने के मामले में शामिल मुजीबुर रहमान और अशरफ उल इस्लाम को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, राज्य सभा में समर्थन के लिए इस पार्टी के प्रति जताया आभार

मेडिकल जांच
ज्ञात हो कि सड़क के किनारे शराब के नशे में बेसुध पड़े होने की शिकायत पर सफिकुल इस्लाम (39) को 20 मई की रात 9:30 बजे बटद्रवा थाने में लाया गया था। मेडिकल जांच के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अगले दिन उसे छोड़ दिया गया। बाद में उसे परेशानी होने पर एक अस्पताल में ले जाया गया। दुर्भाग्य से उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपितों से सघन पूछताछ
इस घटना की आड़ में मृतक के परिजनों के साथ मिलकर कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए थाने को 21 मई को फूंक दिया था। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बीती रात गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है। इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रशासन इस मामले में बेहद सख्ती बरत रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.