मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया इतने किलो सोने का पेस्ट, दो गिरफ्तार

डीआरआई अधिकारी ने बताया कि सोने के पेस्ट के साथ फ्लाइट से दुबई से मुंबई आने वाले दो लोगों के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी पर डीआरआई टीम मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी रख रही थी।

96

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर 8.230 किलोग्राम सोने के पेस्ट के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सोने के पेस्ट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4.54 करोड़ रुपए आंकी गई है। दोनों से डीआरआई की टीम पूछताछ कर रही है।

अंडरगारमेंट्स में छुपा रखा था पेस्ट
डीआरआई अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सोने के पेस्ट के साथ फ्लाइट से दुबई से मुंबई आने वाले दो लोगों के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी पर डीआरआई टीम मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी रख रही थी। जैसे ही संदिग्ध यात्री दिखे, डीआरआई की टीम ने दोनों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली, लेकिन दोनों ने सोने का पेस्ट अंडरगारमेंट्स में छुपाया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था। गहन तलाशी के बाद दोनों के अंडरगारमेंट में से सोने का पेस्ट बरामद किया गया। डीआरआई सूत्रों के अनुसार सोने के पेस्ट की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसे देखते हुए डीआरआई की टीम एयरपोर्ट पर विशेष रूप से निगरानी कर रही है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन विशेष ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.