महिलाओं से करोड़ों रुपए ठगने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसा था मॉडस ऑपरेंडी

वह महिलाओं को अपना शिकार बनाने के लिए सोशल साइट का सहारा लेता था। यहां वह महिलाओं से संपर्क कर खुद को रईस बताता था।

85

भोलीभाली महिलाओं को लालच देकर फंसाने और कुछ एक के साथ बलात्कार करने के मामले में ठाणे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने कथित रुप से अपने जाल में फंसाकर 41 महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। इन दोनों पर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप दर्ज है।

पुलिस के अनुसार इन आरोपियों में से एक ने मुंबई के साथ ही तिरुअनंतपुरम, बेंगलुरू और कोलकाता जैसे शहरों में भी कई महिलाओं के साथ ठगी की है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों के नाम प्रजीत जोगेश केजे उर्फ प्रजीत तायलखलिद उर्फ प्रजीत टेके है। 44 वर्षीय इस आरोपी के साथ ही उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे था इनका मॉडस ऑपरेंडी
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वह महिलाओं को अपना शिकार बनाने के लिए सोशल साइट का सहारा लेता था। यहां वह महिलाओं से संपर्क कर खुद को रईस बताता था। उसके बाद उन्हें झांसा देता था कि उसका फ्रांस में फाइव स्टार होटल है। जब महिलाएं उसके झांसे में आ जाती थीं, तो वह उन्हें ठगी का शिकार बनाता था और पैसे की लालच देकर बलात्कार भी करता था।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में मंदिर में फिर तोड़फोड़! भाजपा नेता ने ट्वीट कर की यह मांग

इन शहरों में महिलाओं के साथ की ठगी 
पुलिस ने दावा किया है कि इसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मुंबई, ठाणे, केरल, बेंगलुरू और कोलकाता जैसे शहरों में कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। ठाणे पुलिस के अनुसार उसने अब तक 41 महिलाओं को अपना शिकार बनाकर उन्हें साढ़े तीन करोड़ से अधिक का चूना लगाया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.