देहरादून में बारिश का कहर, मकान ढहने से मासूम सहित तीन की मौत

देहरादून के राजपुर क्षेत्र की काठ बंगला बस्ती में भारी बरसात से घर ढहने से 10 दिन के शिशु और दो महिलाओं की मौत हो गई।

101

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र की काठ बंगला बस्ती में भारी बरसात से घर ढहने से 10 दिन के शिशु (लड़का) और दो महिलाओं की मौत हो गई। जिलाधिकारी सोनिका और स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी को देखते हुए मसूरी में आज सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।

आपदा नियंत्रण कक्ष को 29 अगस्त की सुबह काठ बंगला बस्ती में मकान ढहने और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो महिलाओं और शिशु का शव बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – एशिया कप 2022ः भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, इस खिलाड़ी ने छक्का मारकर दिलाई जीत

जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों के साथ सौड़ा सरोली पुल का निरीक्षण किया है। उन्होंने पुल की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मृतकों की पहचान संगीता (22) पत्नी दिनेश निवासी काठ बंगला थाना राजपुर जनपद देहरादून, दिनेश के नवजात शिशु और लक्ष्मी (28) पत्नी मन्नू राजपुरा हल्द्वानी के रूप में हुई है। लक्ष्मी अपने भाई दिनेश के घर आई हुई थी। मौसम विज्ञान विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.