गरीब हिंदुओं पर धर्म परिवर्तन के लिए डाल रहे थे डोरे, तीन ईसाई ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे!

इटावा जनपद के थाना बलरई क्षेत्र में दलित हिंदुओं के घर पर कुछ लोगों के आने की सूचना पुलिस को मिली। पता चला कि ये ईसाई धर्म का प्रलोभन देकर लोगों को धर्म परिवर्तन करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

117

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के बलरई थाना क्षेत्रान्तर्गत नगला रामसुंदर गांव में ईसाई मिशनरी चलाकर लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो लोग मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तारी
शिकायतकर्ता ग्रामीण अनुपम कुमार ने बताया कि गांव नगला रामसुंदर में फिरोजाबाद जनपद के दो लोग एक बाल्मीकि परिवार के यहां आए हुए थे। यहां  मौजूद दलित समाज के लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसके लिए इन लोगों ने बकायदा ईसाई मिशनरी चला रखा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, बाकी फिरोजाबाद से आए हुए दोनों युवक मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस ने दी जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया की बीते 26 मार्च  को थाना बलरई क्षेत्र में नगला रामसुंदर गांव में दलित हिंदुओं के घर पर कुछ लोगों के आने की सूचना पुलिस को मिली। पता चला कि यह लोग ईसाई धर्म का प्रलोभन देकर लोगों को धर्म परिवर्तन करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौके से एक महिला समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी कर ली है, बाकी फरार दो लोगों की तलाश में टीम को लगाया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.