वाट्सऐप कॉल कर दी थी मुंबई को उड़ाने की धमकी, अब ऐसे भुगत रहा है खमियाजा

पिछले दिनों उस युवक ने कई वीडियो कॉल कर सांताक्रूज के एक व्यक्ति को कॉल कर मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह मुंबई सहित पूरे देश में धमका कर देगा।

93

मुंबई को वीडियो कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई की अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ कर अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।

दरअस्ल पिछले दिनों उस युवक ने कई वीडियो कॉल कर सांताक्रूज के एक व्यक्ति को कॉल कर मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह मुंबई सहित पूरे देश में धमका कर देगा। उसके बाद से ही मुंबई क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही थी कि ये फोन असल में किसके हैं। इस धमकी भरे फोन कॉल ने पूरी मुंबई पुलिस फोर्स की नींद हराम कर दी थी। आखिर उसकी कोशश कामयाब हुई और पुलिस ने इस धमकीबाज युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे चढ़ा अपराध शाखा पुलिस के हत्थे
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूमिट 9 ने उसकी गिरफ्तारी की है। धमकी देने वाले आरोपी का नाम रंजीत कुमार साहनी है और उसकी उम्र 25 साल है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसने वाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। अपराध शाखा की जांच के अनुसार, साहनी ने हैदराबाद से फोन किया था। फोन करने के बाद वह ट्रेन में चढ़ गया और मुंबई की ओर चल दिया। साहनी के मुंबई पहुंचने की जानकारी मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आखिरकार मोबाइल लोकेशन की मदद से साहनी को साउथ मुंबई के चरनी रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई सहित देश बर धमाका करने की दी थी धमकी
साहनी ने सांताक्रूज निवासी रफत हुसैन को एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया और उसे बताया कि वह बम विस्फोट कर मुंबई को उड़ा देगा। इसके साथ ही उसने पूरे देश में धमाका करने की धमकी दी थी। इस फोन कॉल के बाद कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाट्सऐप पर वीडियो कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया ह। मामले की आगे जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.