नेपाली युवक ने खुद को बताया बुली बाई ऐप का मास्टरमाइंड, मुंबई पुलिस को दी यह चुनौती

बुली बाई ऐप मामले में नेपाली युवक ने दावा किया कि ऐप से जुड़े सभी लोग निर्दोष हैं। श्वेता सिंह भी निर्दोष है। उन्हें भारत में नफरत फैलाने के लिए पाकिस्तान से फंडिंग की जाती है।

90

बुली बाई ऐप पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। मुंबई पुलिस इस मामले में युद्ध स्तर पर कार्रवाई कर रही है और अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक 18 वर्षीय लड़की श्वेता सिंह भी शामिल है। उसे मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। इस बीच नेपाल के एक युवक ने मुंबई पुलिस को चुनौती दी है। उसने खुद को ऐप का मास्टरमाइंड बताते हुए कहा है कि मुंबई पुलिस में हिम्मत है तो वह उसे गिरफ्तार करके दिखाए। यह पोस्ट रुद्रपुर से गिरफ्तार लड़की के परिवार ने शेयर की है।

5 जनवरी को जीआईवाईयू 44 नाम से सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर बने एक अकाउंट में कथित तौर पर नेपाल के काठमांडू के एक युवक ने अपनी पोस्ट डाली। पोस्ट में युवक ने खुद को बुली बाई ऐप का मास्टरमाइंड होने का दावा किया।

नेपाली युवक का दावा
नेपाली युवक ने दावा किया कि ऐप से जुड़े सभी लोग निर्दोष हैं। श्वेता सिंह भी निर्दोष है। उसने कहा कि उसे भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए पाकिस्तान से फंडिंग की जाती है। युवक ने यहां तक कहा है कि अगर मुंबई पुलिस उसे फ्लाइट का टिकट भेजे तो वह खुद आकर आत्मसमर्पण कर देगा। बताया जा रहा है कि युवक इस तरह के दावे कर पुलिस को गुमराह कर रहा है, या फिर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक? जानिये, क्या बोले मुख्यमंत्री चन्नी

अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश जारी
बता दें कि रुद्रपुर से गिरफ्तार लड़की को मुंबई पुलिस मुंबई ले आई है। उसे 5 जनवरी की दोपहर मे मुंबई लाया गया है। पुलिस उससे मामले में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। युवती जिस सिम का अपने मोबाइल में इस्तेमाल कर रही थी, वह उनके पिता का था, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है। पुरुष के नाम पर सिम होने के कारण मुंबई की साइबर पुलिस को इसकी जांच-पड़ताल में काफी परेशानी हुई। फिलहाल मामले में श्वेता सिंह के साथ ही बेंगलुरू से भी एक इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.