कोल्हापुर में मासूम की हत्या के बाद हड़कंप! क्या दी गई बच्चे की बलि?

सात साल के आरव का दो दिन पहले बाहर खेलते समय अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद से पुलिस के साथ ही उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे।

81

कोल्हापुर में सात साल के बच्चे को बलि दिए जाने की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इस बच्चे का पिछले दिनों अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव को एक घर के पीछे फेंक दिया गया था। लोग इसे नरबलि का मामला होने का संदेह व्यक्त कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि बच्चे के शरीर पर हल्दी कुमकुम लगाया गया था। घटना कोल्हापुर के कपाशी में हुई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

खुलासे के बाद हड़कंप
सात साल के इस मासूम का नाम आरव केशव केशरे था। आरव का दो दिन पहले बाहर खेलते समय अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद से पुलिस के साथ ही उसके परिजन भी आरव की तलाश कर रहे थे। लेकिन वह नहीं मिला। आरव का शव 5 अक्टूबर की सुबह छह बजे गांव से दूर एक पुराने मकान के पीछे मिला। मासूम का शरीर हल्दी कुमकुम से ढका हुआ था। ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि यह बलि का मामला हो सकता है। शाहूवाड़ी तालुका के कपाशी गांव की घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः सामान्य हुई वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवा! डाउन होने की ये थी वजह

पिछले महीने कर दी गई थी एक बच्चे की हत्या
पिछले महीने कागल तालुका में एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। लड़के को मुर्गुड से अगवा किया गया था। खबर आई थी कि एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त के बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। लड़के का नाम वरद रवींद्र पाटील था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मारुति वैद्य को गिरफ्तार किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.