बुली बाई की ‘बाई’ गिरफ्तार! जानिये, कौन है वो मास्टमाइंड महिला

बुली बाई ऐप पर विवाद बढ़ता देख मुंबई पुलिस सक्रिय हो गई है। उसने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला है, जबकि दूसरा इंजीनियरिंग का विद्यार्थी है।

103

बुली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि मामले में मुख्य आरोपी महिला है। इससे पहले मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बेंगलुरू से एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। वह इंजीनियरिंग का छात्रा है और उसका नाम विशाल कुमार बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं और वे हमेशा संपर्क में रहते थे। वे प्रत्यक्ष रुप से नहीं, बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्त थे।

कौन है वो महिला आरोपी?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला बुली बाई से संबंधित तीन अकाउंट हैडल करती थी। ऐप की मुख्य आरोपी महिला को उत्तराखंड में गिरफ्तार किया गया है। उसे मुंबई लाने के लिए पुलिस जरुरी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। पुलिस के अनुसार ट्रांजिट परमिट के लिए उसे पहले उत्तराखंड के न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः बुली बाई मामले में पहली गिरफ्तारी! जानिये, कौन है ‘वो’

कौन है सह आरोपी विशाल कुमार?
विशाल कुमार मामले का शह आरोपी है और उसने खालसा सुप्रीमिस्ट नाम से खाता खोल रखा था। 31 दिसंबर को उसने अन्य अकाउंट के नाम बदल दिए और उन्हें सिख धर्म से मिलते-जुलते नाम दे दिए थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि विशाल कुमार को घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। वह लोगों को गुमराह करने के लिए गैर-हिंदू नामों का इस्तेमाल कर रहा था।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.