मुंबईः भाजपा के पोल खोल अभियान रथ में किसने की तोड़फोड़? फडणवीस ने बताया इस पार्टी का हाथ

नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने आरोप लगाया है कि चेंबूर के साथ ही कांदिवली में भी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंच में तोड़फोड़ की है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना कार्यालय के सामने मंच बनाया था।

100

मुंबई के चेंबूर तथा कांदिवली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पोल खोल अभियान के रथ की तोड़फोड़ की गई है। इस मामले की शिकायत विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर तथा प्रसाद लाड और पालांडे ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।

दरेकर का आरोप
प्रवीण दरेकर ने 19 अप्रैल को पत्रकारों को बताया कि शाम को वे चेंबूर तथा कांदिवली में पोल खोल अभियान का उद्घाटन करने वाले थे। सुबह ही अज्ञात लोगों ने चेंबुर में अभियान के लिए बनाए गए रथ की तोड़फोड़ की है। प्रवीण दरेकर ने कहा कि विधानसभा तथा विधानपरिषद में भाजपा नेताओं ने मुंबई नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार का मामला उपस्थित किया था। इसके बाद मुंबई महानगरपालिका के भ्रष्टाचार की जानकारी पोल खोल अभियान के तहत मुंबई की जनता को दे रहे थे और इसे प्रतिसाद मिल रहा था। इसी वजह से सरकार में शामिल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभियान के लिए बनाए गए रथ की तोड़फोड़ की है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है और अगर इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा तीव्र आंदोलन करेगी।

कांदिवली में भी की गई तोड़फोड़
इसी तरह से कांदिवली में कांदिवली में भी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंच में तोड़फोड़ की है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना कार्यालय के सामने मंच बनाया था। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार भाजपा की पोल खोल अभियान से डर गई है, इसलिए इस तरह की तोड़फोड़ की गई है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जारी रखेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.