परमबीर सिंह को पेश किया जाए… आ गया बड़ा आदेश

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री पर सौ करोड़ रुपए की उगाही के लिए पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगानेवाले परमबीर सिंह की दिक्कतें बढ़ रही हैं।

80

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त पमरबीर सिंह को गिरफ्तार करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। न्यायालय ने उन्हें गिरफ्तार करके पेश करने का आदेश दिया है।

ठाणे के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा एक गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके अनुसार ठाणे नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक को आदेश दिया गया है कि परमबीर सिंह को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

जहां ठाणे न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है, वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई सत्र न्यायालय से भी ऐसी ही याचिका की है। जिसमें न्यायालय को गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश देने की याचिका की गई है। इस प्रकरण पर निर्णय अब 29 अक्टूबर को आएगा।

गैर जमानती वारंट रद्द हो
चांदीवाल समिति के समक्ष परमबीर सिंह के वकील पेश हुए। उन्होंने पॉवर ऑफ अटॉर्नी पेश किया, जिसमें मांग की गई कि, चांदीवाल आयोग द्वारा जारी किये गए गैर जमानती वारंट को रद्द किया जाए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.