ऐसे निपट गया दाऊद का ‘मचमच’

137

दाऊद का एक खास प्यादे की कोरोना के कारण मौत की खबर है। उसका नाम फहीम मचमच है। उसकी मौत कराची में होने की जानकारी सामने आई है। परंतु, छोटा शकील के दावे के अनुसार मचमच की मौत हृदय रोग के झटके के कारण दक्षिण अफ्रिका में हुई है।

फहीम मचमच पर मुंबई में दाऊद के लिए धन उगाही, हत्या समेत गंभीर अपराध दर्ज थे। वह काफी समय पहले दाऊद के साथ कराची में रह रहा था। वहां से दाऊद और छोटा शकील के साथ मिलकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें – बच्चों पर कोरोना अटैक, एक सप्ताह में दो बाल गृहों में पहुंचा संक्रमण

पुलिस कर रही पुष्टि
फहीम मचमच की मौत की पुष्टि मुंबई क्राइम ब्रांच अभी भी कर रही है। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अभी दाऊद गिरोह के सूत्रों से इसकी जानकारी ले रहे हैं।

धंधे के लिए काट दिया कान
फहीम मचमच को उसकी क्रूरता के कारण पहचाना जाता था। इसमें से एक घटना पूर्व क्रिकेटर कय्यूम ललखानी के साथ घटी थी। फहीम चाहता था कि ललखानी के व्यवसाय में वो साझीदार बने लेकिन, ललखानी ने इन्कार कर दिया। इससे बौखलाए फहीम ने अपने गुर्गों को भेजकर ललखानी के यहां तोड़फोड़ करवाई और उसका कान कटवा दिया इसके बाद भी जब वह नहीं माना तो फहीम ने उसका हाथ काट दिया।

दो बार मिली जमानत और हो गया फुर्र
फहीम को पहली बार 1995 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। लेकिन उस प्रकरण में उसे न्यायालय से जल्द ही जमानत मिल गई। दूसरी बार उसे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई भागने की कोशिश में था। पुलिस ने न्यायालय को सूचित किया कि अब फहीम मचमच को नहीं छोड़ना चाहिये वर्ना वो विदेश भाग जाएगा। परंतु, एक बार फिर फहीम मचमच को जमानत मिल गई। इसका लाभ लेते हुए दाऊद गिरोह का फहीम मचमच विदेश भाग (फुर्र) हो गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.