देश की सर्वोच्च न्यायपालिका (Supreme Judiciary) ने पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के सभी मौजूदा 33 जजों (Judges) की संपत्ति (Property) की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। यह फैसला 1 अप्रैल को हुई फुल कोर्ट मीटिंग (Full Court Meeting) में सर्वसम्मति से लिया गया। अब सभी जजों की निजी और पारिवारिक संपत्ति (Personal and Family Property) का ब्योरा सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जजों ने अपनी और अपने परिवार की चल-अचल संपत्ति की जानकारी साझा की है, जिसमें फ्लैट, मकान, कृषि भूमि, पैतृक संपत्ति, बैंक खाते, आभूषण और शेयर जैसी संपत्तियां शामिल हैं। इस पहल को न्यायपालिका में पारदर्शिता बढ़ाने और जनता का विश्वास बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, खासकर तब जब न्यायिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Justice Yashwant Verma: कैश कांड में जस्टिस यशवंत वर्मा को राहत या सज़ा? जानिए SC ने क्या कहा
पारदर्शिता की दिशा में न्यायपालिका का बड़ा कदम
यह पहली बार है कि सर्वोच्च न्यायालय के सभी जजों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है। यह फैसला भविष्य के लिए भी मिसाल कायम करेगा, क्योंकि यह प्रस्ताव भविष्य में भी लागू रहेगा। इससे न सिर्फ न्यायपालिका में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि जनता का भरोसा भी मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें – Justice Yashwant Varma News: दिल्ली हाईकोर्ट के जज के बंगले में मिली नकदी, जानिए कैसे हुआ खुलासा
12 जजों ने अभी तक नहीं दी जानकारी
सर्वोच्च न्यायालय में 33 जज हैं। 12 जजों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। इसको लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि पहले से प्राप्त जजों की संपत्ति का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। अन्य जजों की संपत्ति का ब्योरा मिलते ही उसे भी अपलोड कर दिया जाएगा। 21 जजों का ब्योरा वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
क्यों लिया गया फैसला?
बता दें कि जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे कैश घोटाले के आरोपों के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने सभी जजों की संपत्ति सार्वजनिक करने का ऐलान किया था। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय और खासकर कॉलेजियम सिस्टम में जजों की नियुक्तियों पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, जिसमें पारदर्शिता लाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को वेबसाइट पर अपलोड करने का फैसला किया है।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community