एसटी कर्मचारियों के लिए लड़ रहे सदावर्ते को फिर पुलिस हिरासत?

176

तारीख पर तारीख… एसटी कर्मियों के वकील सदावर्ते अभी हिरासत में ही रहेंगे, उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को पुलिस हिरासत पूरा होने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। यह प्रकरण राज्य परिवहन (एसटी) कर्मचारियों से संबंधित है। जिन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के घर के बाहर उग्र प्रदर्शन किया था। इस प्रकरण में कर्मचारियों का पक्ष रखनेवाले अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते को गिरफ्तार किया गया है।

गुणरत्न सदावर्ते को शनिवार 9 अप्रैल, 2022 को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उन्हें न्यायालय ने 11 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उनकी हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद गिरगांव न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

ये भी पढ़ें – भाजपा नेता प्रवीण दरेकर से फिर पुलिस ने की पूछताछ, ऐसा है प्रकरण

षड्यंत्र के पहले नागपुर से आया था फोन – सरकारी पक्ष का दावा
सरकारी वकील प्रदीप घरत ने इस प्रकरण की जिरह के बीच कई खुलासे किये हैं। उन्होंने दावा किया कि, सबेरे 11.35 बजे नागपुर से व्हाट्सऐप कॉल आया था। इसके बाद शरद पवार के घर पर प्रदर्शन करने के लिए लोगों को इकट्ठा करने का कार्य शुरू हुआ। उस दिन गुषरत्न सदावर्ते जान बूझकर न्यायालय गए थे। उनका विजयोत्सव बारामती में मनाया जाना था, इसके लिए बैठक हुई थी। अभिषेक पाटील, सविता पवार और मोहम्मद शेख ने शरद पवार के निवास स्थान सिल्वर ओक की रेकी की थी। इस प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, एक की खोज चल रही है। नागपुर से फोन आने के बाद पत्रकार भेजने की बात हुई थी, दोपहर 2.45 बजे कुछ पत्रकारों को आंदोलन की सूचना दी गई। यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था। सरकारी वकील ने अपने दावे के प्रमाण के रूप में आरोपी मोहम्मद शेखा का व्हाट्सऐप संदेश प्रस्तुत किया है। जिसमें शेख ने लिखा था.. सावधान शरद-शरद। उसने एक बैनर तैयार किया था। जिस पर सदावर्ते पति पत्नी की फोटो है, अब आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करनी हैं। इसलिए इनकी हिरासत अवधि बढ़ाई जाए।

खुल गई फाइल
गुणरत्न सदावर्ते को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के घर के बाहर हुए उग्र प्रदर्शन में मुख्य सूत्रधार बनाया गया है। इसी के साथ सदावर्ते की पुरानी फाइलें भी खुल गई हैं। यदि सदावर्ते को पवार के घर के प्रकरण में जमानत मिलती है तो, वहीं पर सतारा पुलिस उन्हें हिरासत में लेने की तैयारी में है। सतारा पुलिस थाने में छत्रपति शिवाजी महाराज पर गुणरत्न सदावर्ते द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी का प्रकरण दर्ज है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.