Danushka Gunathilaka Arrested: श्रीलंका का बल्लेबाज दुष्कर्म के आरोप में सिडनी में गिरफ्तार

श्रीलंका के क्रिकेटर दानुष्का गुनाथिलाका को शनिवार को सिडनी में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर किया गया है।

129

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलाका को 5 नवंबर को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। श्रीलंका की पूरी टीम 6 नवंबर की सुबह इस खिलाड़ी के बिना स्वदेश वापस लौट गई।

ये भी पढ़ें – भाजयुमो सम्मेलन: बैनरबाजी फुल, नेता रहे गुल

गुणाथिलाका तीन हफ्ते पहले ही चोटिल हो गए थे और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह बाद में टीम में आशेन बंडारा को शामिल किया गया था। मगर टीम प्रबंधन ने गुणाथिलाका को श्रीलंका वापस नहीं भेजा था। 31 वर्षीय दानिष्का गुणाथिलाका टीम में आलराउंडर की भूमिका निभाते हैं और वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.