नए साल में भक्तों की भगदड़, माता वैष्णोदेवी धाम में दुर्घटना

माता वैष्णोदेवी धाम जम्म कश्मीर में स्थित है।

106

जम्मू स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शन करने गए लोगों के साथ बड़ी दुर्घटना हो गई है, जिसमें सूचना प्राप्त होने तक 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है। इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना भगदड़ मचने से हुई है।

नए साल का प्रारंभ माता वैष्णोदेवी के दर्शन से करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे हुए थे। इस बीच भक्तों के दो गुटों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जाता है कि, इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग गिर गए, जो रौंद दिये गए। यह घटना रात 2.45 के लगभग हुई है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा स्थिति पर दृष्ट रखे हुए हैं, उन्होंने भक्तों के परिजनों के लिए एक सहायता नंबर भी साझा किया है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता और घायलों को 2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा उपराज्यपाल की ओर से की गई है। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2 लाख रुपए मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपए घायलों को देने की घोषणा की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.