अंबाला में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत, इस बात का शक

गांव के कुछ लोगों ने भीतर जाकर देखा तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। पूरा परिवार मौत के आगोश में था।

87

हरियाणा के अंबाला जिले के गांव बलाना में एक ही परिवार के छह लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर के मालिक ने पूरे परिवार को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद फांसी लगा ली।

गांव बलाना में 26 अगस्त को सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सुखविंद्र सिंह के घर से कोई नहीं निकला। गांव के कुछ लोगों ने भीतर जाकर देखा तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। पूरा परिवार मौत के आगोश में था।

ये भी पढ़ें – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने रूस के खिलाफ नहीं किया मतदान- विदेश मंत्रालय

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे घर के मालिक सुखविंदर ने लिखा था। सुखविंदर ने इस पूरी घटना के लिए अपनी कंपनी के मालिक को जिम्मेदार ठहराया। सुखविंदर सिंह यमुनानगर जिले में एक दोपहिया वाहन कंपनी में काम करता था।

मृतकों में ये शामिल
पुलिस के अनुसार सुखविंदर ने पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और उसके बाद खुद भी फंदा लगा लिया। मृतकों में 65 वर्षीय संगत सिंह, उसकी पत्नी महिंद्र कौर (62), संगत सिंह का बेटा सुखविंदर सिंह (32), सुखविंदर की पत्नी प्रमिला (28) और उसकी दो लड़कियां उम्र करीब 6 और 8 साल शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.