Shraddha Murder Case: जानिये, शव के टुकड़े करने के लिए आफताब ने इस्तेमाल किए कितने हथियार

दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा हत्याकांड की जांच की गति तेज कर दी है। उसे बड़ी सफलता मिली है।

111

मुंबई की लड़की श्रद्धा वालकर की दिल्ली में की गई हत्या में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस जघन्य हत्या की जांच पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का 24 नवंबर को पॉलीग्राफी टेस्ट किया गया।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। उसे बड़ी सफलता मिली है। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने पहली बार स्वीकार किया है कि उसने लड़की की हत्या के बाद उसके 35 टुकड़े करने के लिए एक नहीं, बल्कि कई हथियार इस्तेमाल किए।

मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धा हत्याकांड में अब तक दिल्ली पुलिस ने पांच चाकू बरामद किए हैं। फिलहाल उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।

इससे पवहले 20 नवंबर को दिल्ली पुलिस को 20 नवंबर को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महरौली के जंगल से 20 नंवबर को एक पुलिस दल ने एक मानव खोपड़ी और जबड़े की हड्डी का एक हिस्सा बरामद किया, जो 27 वर्षीय श्रद्धा का हो सकता है। इस बीच कहा जा रहा है कि अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में ले जाया जाएगा और उसके बाद ही इसका खुलासा होगा।

पुलिस के हाथ लगी हड्डियां और खोपड़ी
20 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा का शव खोजने के लिए महरौली के जंगल में छानबीन की। दिल्ली पुलिस की करीब 200 लोगों की टीम ने इस जंगल में सर्चिंग की। इस समय, पुलिस को एक मानव खोपड़ी और जबड़े का एक हिस्सा मिला। साथ ही शरीर की हड्डी के 17 अलग-अलग टुकड़े पाए गए। अब शव के अवशेषों की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित करना मुश्किल है कि ये हड्डियां श्राद्ध की हैं। इसके लिए डीएनए टेस्ट भी किया जाएगा।

पुलिस की सघन तलाशी
इस दौरान श्रद्धा के हत्यारे आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा का सिर छतरपुर एन्क्लेव स्थित एक तालाब में फेंक दिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.