Shraddha murder case: हत्या के कुछ दिन बाद ही आफताब ने बना ली थी दूसरी गर्ल फ्रेंड! पढ़ें, सनसनीखेज खबर

मुंबई गर्ल श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में दिल्ली में आफताब पूनावाला को पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

110

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि 28 नवंबर को श्रद्धा की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या के चंद दिनों बाद ही आफताब अमीन पूनावाला ने दूसरी गर्ल फ्रेंड बना ली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आफताब ने अपनी दूसरी गर्ल फ्रेंड को श्रद्धा की अंगूठी पहना दी थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने वो अंगूठी भी जब्त कर ली है।

जिस घर में रखे थे श्रद्धा के शव के टुकड़े, उसमें ही आई थी आफताब की दूसरी गर्ल फ्रेंड
मुंबई गर्ल श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में दिल्ली में आफताब पूनावाला को पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। दिल्ली के महरौली के छतरपुर स्थित उसी फ्लैट में उसी डेटिंग ऐप पर उसने दूसरी लड़की स दोस्ती कर ली थी, जिस पर उसने श्रद्धा से दोस्ती की थी। दोस्ती के बाद वह युवती आफताब के कमरे में आई थी। इस दौरान श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में दूसरे कमरे में रखे हुए थे।

पुलिस के हाथ लगी हड्डियां और खोपड़ी
20 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा का शव खोजने के लिए महरौली के जंगल में छानबीन की थी। दिल्ली पुलिस की करीब 200 लोगों की टीम ने इस जंगल में सर्चिंग की। इस समय, पुलिस को एक मानव खोपड़ी और जबड़े का एक हिस्सा मिला। साथ ही शरीर की हड्डी के 17 अलग-अलग टुकड़े पाए गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.