अमेरिका में फिर गोलीबारी, मिनेसोटा के मॉल में हमला कर पैदल ही भाग गया हमलावर

ब्लूमिंगटन पुलिस के अनुसार संदिग्ध बंदूकधारी हमलावार गोलीबारी करने के बाद पैदल ही मॉल से भाग गया।

120

मिनेसोटा के मॉल ऑफ अमेरिका ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। हैरानी यह है कि बंदूकधारी हमलावर पैदल भाग गया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ब्लूमिंगटन पुलिस के अनुसार संदिग्ध बंदूकधारी हमलावार गोलीबारी करने के बाद पैदल ही मॉल से भाग गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। गोलीबारी से पहले पहले मॉल को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। शापिंग सेंटर के अंदर कम से कम तीन गोलियां चलाई गई हैं।

ये भी पढ़ें – रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में किया 0.50 प्रतिशत की वृद्धि! जानिये, होम और कार लोन पर क्या पड़ेगा असर

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी
-इस गोलीबारी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए हैं । एक वीडियो फुटेज में ब्लूमिंगटन पुलिस को बंदूकधारी की तलाश करते हुए देखा गया। एक अन्य वीडियो में तीन शॉट सुने जा सकते हैं।

-1 अगस्त की रात कैपिटल हिल के पास पूर्वोत्तर वाशिंगटन में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इसमें कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.