सनसनीखेज! कबड्डी खेल रही नाबालिग लड़की की पुणे में सरेआम हत्या

खास बात यह है कि आरोपी ने ऐसा करने की हिम्मत तब की, जब मैदान में छोटे बच्चे और व्यायाम करने वाले नागरिक उपस्थित थे। जब लड़की पर हमले किए जा रहे थे, तब छोटे लड़के वहीं खेल रहे थे।

103

पुणे के बिबवेवाड़ी में एक मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना घटी है। यहां कबड्डी खेल रही नाबालिग लड़की की अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। भीड़-भाड़ वाली जगह पर इस तरह की जघन्य हत्या से राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

यह हुआ
मृतक छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी मृतक बच्ची का रिश्तेदार है। आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी थे। लड़की बिबवेवाड़ी क्षेत्र के एक मैदान में कबड्डी की प्रैक्टिस कर रही थी। उसी समय, हमलावर उसके पास पहुंचे और उनमें से एक ने लड़की की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

मौजूद थे कई लोग
खास बात यह है कि आरोपी ने ऐसा करने की हिम्मत तब की, जब मैदान में छोटे बच्चे और व्यायाम करने वाले नागरिक उपस्थित थे। जब लड़की पर हमले किए जा रहे थे, तब छोटे लड़के वहीं खेल रहे थे। घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। इस हत्याकांड से पुणे में हड़कंप मच गया है।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
हत्यारे के पास पिस्टल भी थी, लेकिन उसने चाकू से वार किया। हत्या के बाद पिस्टल मौके पर फेंक कर वे फरार हो गए। हत्या का सही कारण का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हत्या एकतरफा प्यार के चलते की गई है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्रः कांग्रेस के इस ‘कदम’ का पार्टी में क्यों हो रहा है विरोध?

चित्रा वाघ ने सरकार पर साधा निशाना
भाजपा नेता चित्रा वाघ ने घटना का विरोध किया और राज्य सरकार पर निशाना साधा। इस बारे में उन्होंने ट्वीट किया, “बहुत भयानक खेल पुणे में चल रहा है? चाकू से वार कर लड़की हत्या कर दी गई। उस लड़की ने कितना सहा होगा? राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति हवा में है। पुलिस के कानून सिर्फ कागजों पर हैं। महाराष्ट्र में बच्चे आए दिन इसका शिकार हो रहे हैं। सरकार इनके लिए महाराष्ट्र को कब बंद कर रही है?”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.