शिंदे गुट का हस्तक्षेप अस्वीकार, दशहरा रैली पर ठाकरे की शिवसेना को मिलेगी अनुमति?

दशहरा रैली के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क पर किसे मिलेगी अनुमति इसकी प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही है।

92

छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति के संदर्भ में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की हस्तक्षेप याचिका को अस्वीकार कर दिया है। इसे बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं मुंबई महानगर पालिका और ठाकरे गुट की शिवसेना की ओर से युक्तिवाद पर निर्णय आना है।

बता दें कि, छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने कि लिए उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने मुंबई महानगर पालिका से अनुमति मांगी थी। ऐसी ही एक याचिका मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की ओर से किया गया था। जिस पर मुंबई मनपा को निर्णय लेना था, परंतु शिवसेना के दोनों गुटों के बीच गणपति विसर्जन के दिन हुए विवाद का संज्ञान लेते हुए मनपा ने दोनों गुटों की अनुमति याचिका ठुकरा दी थी।

ये भी पढ़ें – एनआईए की कार्रवाई से पीएफआई में हड़कंप, हताशा छिपाने के लिए केरल में बवाल! जानिये, कहां कैसा है हाल

उच्च न्यायालय पहुंचा प्रकरण
मुंबई मनपा से अनुमति याचिका ठुकराए जाने के बाद शिवसेना के ठाकरे गुट ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका की। इसमें दूसरा पक्ष मुंबई मनपा था जबकि, तीसरा पक्ष एकनाथ शिंदे गुट था। शिंदे गुट की ओर से विधायक सदा सरवणकर प्रस्तुत हुए थे। इसमें तीनों पक्षों की ओर से युक्तिवाद हुआ, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की याचिका को ठुकरा दिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.