शादी से लौट रही कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत! जानें, कैसे हुआ हादसा

कार में सवार होकर चार लोग रोहड़ू के समोली गांव में शादी समारोह से अपने घरों को लौट रहे थे। अचानक वाहन छुपाडी गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिर गया।

92

शिमला जिला के रोहड़ू में भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसा 3 मई मध्य रात्रि हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को 4 मई सुबह मिली।

पुलिस के मुताबिक कार में सवार होकर चार लोग रोहड़ू के समोली गांव में शादी समारोह से अपने घरों को लौट रहे थे। इनका वाहन छुपाडी गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सभी चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान
रोहड़ू पुलिस आज सुबह हादसे वाली जगह पहुंची और शवों को खाई से निकाला गया। मृतकों की पहचान देविंदर अत्रि (48) पुत्र नोखराम, त्रिलोक राकटा (35) पुत्र कलम सिंह, आशीष (28) पुत्र हुमा नंद और कुलदीप (35) पुत्र अर्ग सिंह के रूप में हुई है। ये सभी जुब्बल तहसील के भोलाड गांव के निवासी थे।

पुलिस ने दी जानकारी
डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने बताया कि हादसा एक संपर्क मार्ग पर हुआ। वाहन में चार लोग सवार थे और इन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.