उस गंदी बात के लिए राज कुंद्रा भी हुए बंदी

राज कुंद्रा का नाम कई महीने पहले ही अश्लील फिल्म बनाने के रैकेट में सामने आया था।

97

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर गंदी फिल्मों का निर्माण और उन्हें ऐप के माध्यम से वितरित करने में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है। यह प्रकरण मालवणी पुलिस थाने में दर्ज हुआ था।

राज कुंद्रा पेशे व्यवसायी हैं। उनका एक भाई विदेश रहता है, आरोप है कि अश्लील फिल्मों के तार वहां से जुड़े हुए हैं। इस प्रकरण में फरवरी 2021 में नौ लोगों को मालवणी से गिरफ्तार किया गया था। ये लोग अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करते थे। इस प्रकरण में सोमवार को राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने बुलाया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें – ये लुकाछिपी नहीं… तब तक प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होंगे

हमारे पास भरपूर साक्ष्य
मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि उनके पास राज कुंद्रा के विरुद्ध साक्ष्य हैं। जिसके अनुसार अश्लील फिल्मों के इस काम में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता थे। राज को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, राज कुंद्रा ने इस व्यवसाय में करोड़ो रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई थी। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी-ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन के लिए भेजा जाता था।

बॉलीवुड के नए चेहरों को दलदल में धकेलते थे
अश्लील फिल्मों की शूट के लिए एक गिरोह था जो बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने आई नई कलाकारों को ढूंढता था। इसके बाद उन्हें पैसे और प्रसिद्धी के जाल में फांसकर मालवणी में उनसे धोखा किया जाता था। इस प्रकरण का भंडाफोड़ हुआ 4 फरवरी, 2021 को मालवणी में। जहां ग्रीन पार्क नामक एक बंगले में शूट के दौरान पुलिस ने छापा मारा और वहां अश्लील फिल्मों का शूट कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के चंगुल से एक महिला को भी मुक्ति दिलाई गई।

इस प्रकरण में पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद इसकी संख्या नौ तक पहुंच गई थी। जांच में इस प्रकरण में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया था। तब आरोप लगा था कि गहना का प्रोडक्शन हाउस अश्लील फिल्में बनाता था और उसे ओटीटी प्लेटफार्म पर अपलोड किया जाता था। इसका एक ऐप भी बनाया गया था। जिससे जुड़ने के लिए पैसे लिए जाते थे। इस प्रकरण में एक आरोपी उमेश कामत की गिरफ्तारी से इसमें राज कुंद्रा की संलिप्तता का खुलासा हुआ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.