विवाद में ‘पठान’, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने दी ये चेतावनी

फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें पहली बार दीपिका और जॉन अब्राहम एक साथ अभिनय करते नजर आएंगे। पठान का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है।

116

अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान विवादों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म के पहले गाने बेशरम रंग को लेकर फिल्म की आलोचना शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस को लेकर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग को लेकर फिल्म के निर्माता-निर्देशक को चेतावनी दी है। गृह मंत्र मिश्रा ने कहा है कि अगर फिल्म में सुधार नहीं किया गया तो हम फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दें या नहीं, इस पर गंभीरता से विचार करेंगे।

प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि फिल्म के गाने को दूषित मानसिकता से फिल्माया गया है। फिल्म के गाने बेशरम रंग में एक्टर दीपिका पादुकोण को भगवा और शाहरुख खान को हरे कपड़े पहनाए गए हैं। पठान में गाने के बोल, कपड़े और फिल्म के नाम में सुधार की जरुरत है। अगर निर्माता और निर्देशक ने फिल्म में सुधार नहीं किया तो राज्य में फिल्म के प्रदर्शन को अनुमति देना है या नहीं, इस बारे में हम विचार करेंगे।

दीपिका की मानसिकता पर सवाल
गृह मंत्री ने कहा कि ये पहली बार नहीं है, जब दीपिका को लेकर विवाद है। इससे पहले वे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भी टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन में पहुंची थीं। उसके बाद अभिनेत्री की मानसिकता पहले ही लोगों के सामने आ चुकी है। मिश्रा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि शाहरुख खान वैष्णव देवी के दर्शन करने गए थे, लेकिन एक ओर माताजी के दर्शन करने जाते हैं और दूसरी महिला अभिनेत्री को बिकिनी पहनाते हैं। ये सबसे उनकी मानसिकता का पता चलता है।

25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें पहली बार दीपिका और जॉन अब्राहम एक साथ अभिनय करते नजर आएंगे। पठान का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है। फिल्म का गना बेशरम रंग 12 दिसंबर को रिलीज हुआ है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.