पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले (Terror Attack) के बाद भारत (India) ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों (Pakistani Citizens) के लिए वीजा रद्द कर दिया है। उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। सरकार के आदेश के बाद अपने प्रेमी को खोजने भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। चर्चा है कि पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर भी स्वदेश लौट आएंगी।
बता दें कि भारत में रहने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। यह भी आदेश जारी किया गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा। भारत सरकार के आदेश के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या अवैध रूप से भारत आई पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को भी वापस पाकिस्तान जाना होगा? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीमा हैदर के वकील और कथित भाई एपी सिंह ने बड़ा बयान दिया है। एपी सिंह ने कहा कि यह मामला बिल्कुल अलग है, सीमा हैदर को उत्तर प्रदेश की अदालत ने जमानत दे दी है।
यह भी पढ़ें – भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता क्या है?
सचिन मीना से विवाहित
वकील एपी सिंह के दावे के अनुसार, सीमा हैदर मूल रूप से पाकिस्तान की हैं। पब्जी खेलते समय उसका संपर्क ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीना से हुआ। पब्जी खेलते-खेलते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। सीमा अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आ गयी थी। भारत आने के बाद उन्होंने वकील एपी सिंह की मदद से सचिन मीना से शादी कर ली। कुछ महीने पहले सीमा हैदर ने एक बच्चे को जन्म दिया।
सरकार ने क्या आदेश दिया?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को अगले दो दिनों में भारत छोड़ना होगा। अन्य पाकिस्तानी नागरिकों को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि को भी निलंबित कर दिया है।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community