सिर तन से जुदा: सऊदी अरब में मात्र इसलिए 12 लोगों का सरेआम सिर कलम

114

सऊदी अरब क्रूरतम सजा के लिए पहचाना जाता है। अब ताजा घटनाक्रम है मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में संलिप्त लोगों को सजा देने का। जिसमें पिछले दस दिनों में बारह लोगों का सिर तन से सरेआम तलवार से जुदा कर दिया गया है। जिन लोगों को सजा दी गई है, उनमें अधिकतर प्रवासी हैं।

सजा पानेवाले प्रवासी लोगों नें तीन पाकिस्तानी, चार सीरिया के, दो जॉर्डन के और तीन सऊदी के ही नागरिक हैं। इन पर मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोप था, जिसमें ये दोषी करार दिये गए थे। इसी प्रकार मार्च 2022 में सऊदी अरब में विभिन्न अपराधों में 81 लोगों को दोषी करार दिया गया था। जिसमें हत्या, आतंकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधी थे। इन सभी को मृत्युदंड दिया गया था। सऊदी अरब के इतिहास में इतने लोगों को मृत्युदंड दिये जाने की यह सबसे बड़ी घटना थी।

ये भी पढ़ें – क्या भावनाओं का शिकार हुई श्रद्धा? दोस्त ने बताया मां के निधन के बाद कैसे बदला जीवन

बता दें कि, दो वर्ष पहले ही सऊदी अरब ने मृत्युदंड पर नियंत्रण लगाने की घोषणा की थी। यह निर्णय सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की तुर्की में वर्ष 2018 में की गई हत्या के बाद आया था। यह हत्या सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के डेथ स्क्वाड द्वारा किये जाने का आरोप लगा था। इस प्रकरण में हुई बदनामी के बाद सऊदी अरब ने मृत्युदंड की सजा देने में नियंत्रण की बात की थी। यह सजा मात्र हत्या के आरोपियों को दी जा रही थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.